मुरैना नगर: कामदगिरी कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से देर रात डेढ़ लाख की TVS राइडर पार,CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बाइक चोर,जांच जारी।
मुरैना के कामदगिरी कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से देर रात अर्पित गर्ग की टीवीएस राइडर बाइक चोरी हो गई।आज शनिवार सुबह बाइक गायब मिलने पर सीसीटीवी देखे गए, जिनमें रात करीब 2:15 बजे एक नकाबपोश युवक बाइक ले जाता दिखा। पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। बाइक की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।