तारडीह पंचायत भवन अब तक नहीं हुआ हैंडओवर! ₹2.55 करोड़ खर्च, 8 महीने से इंतजार
₹2.55 करोड़ खर्च,फिर भी भवन बंद!जनता के लिए बना भवन जनता से ही दूर क्यों?
बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत तारडीह पंचायत में करीब 2 करोड़ 55 लाख 82 हजार 984 रुपये की लागत से बन रहा पंचायत सरकार भवन निर्धारित समय-सीमा के बाद भी पंचायत को नहीं सौंपा गया है। पंचायत के मुखिया प्रशांत कुमार का आरोप है कि निर्माण कार्य में लगातार देरी के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार, ग्रामीणों के बैठने और जरूरी सरकारी कार्यों के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को भटकना पड़ता है। आरटीपीएस कर्मी के पंचायत में बैठने की व्यवस्था भी प्रभावित होने की बात कही गई है।
आखिर करोड़ों रुपये की लागत से बना पंचायत सरकार भवन अब तक जनता के लिए क्यों नहीं खुला? निर्माण कार्य में देरी के लिए कौन जिम्मेदार है? क्या संबंधित विभाग संवेदक के खिलाफ �
Amarpur, Banka | Aug 8, 2026