भिंड नगर: भिंड में बांके बिहारी अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, डॉक्टर के दो जगह रजिस्ट्रेशन पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
भिंड शहर के बीचों-बीच हाउसिंग कॉलोनी में संचालित श्री बांके बिहारी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है।जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि जिस डॉ के नाम से यह अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित किया जा रहा है,उसी डॉक्टर ने उत्तर प्रदेश में भी एक अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन करा रखा है