डिंडौरी: डुंडी सरई गांव में बैल ने वृद्ध पर किया हमला, घायल वृद्ध का शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी
डिंडौरी जिले के डुंडी सरई गांव में अचानक बैल ने वृद्ध के ऊपर हमला कर दिया जिसके चलते वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां घायल वृद्ध का उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 11:00 बैल वृद्ध के ऊपर हमला कर दिया जिसके चलते वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया ।