*बहादुरगढ़ से घनौर रोड पर शेखुपुर ग्रामीणों ने लगाई ठंडे पानी और जूस व छोलों के प्रसाद सहित छविल*
पटियाला/कमल कलसी -
पटियाला जिला के बहादुरगढ़ से घनौर रोड पर गांव शेखुपुर के ग्रामीणों ने भयंकर गर्मी को देखते हुए राहगीरों को गर्मी से बचाने के लिए ठंडे पानी, छोले का प्रसाद और जूस की छविल लगाई। सेवकों में से एक शेखुपुर निवासी लज्जा सिंह धीमान ने बताया कि जब से भयंकर गर्मी पड़ रही है तब से हम गांव वासियों द्वारा मिलकर हर दिन ठंडे पानी की और शनिवार, ऐतबार को जूस की छविल लगाई जा रही है।