पुपरी: रामनगर में न्यू किड्सजी स्कूल का उद्घाटन विधायक प्रो. नागेन्द्र राउत ने किया
पुपरी के रामनगर में आवासीय न्यू किड्सजी स्कूल का उद्घाटन शनिवार को 2 बजे दिन में विधायक प्रो.नागेन्द्र राउत, नगर परिषद के उप सभापति जय प्रकाश, थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि स्कूल के खुलने से क्षेत्र के नौनिहालों के लिए अच्छी सुविधा घर के पास मिलना शुरू हो जाएगा।