मुरादाबाद: मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बारिश होने के चलते बाइक फिसल गई युवक हुआ, घायल
मुंडापांडे थाना क्षेत्र में बाइक से हरदोई से दिल्ली जा रहे युवक की बाइक अचानक बारिश होने के चलते फिसल गई, युवक बाइक से गिरकर हुआ घायल इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी में युवक ने बताया वह दिल्ली में काम करता है, वह हरदोई घर से दिल्ली जा रहा था, रास्ते में बारिश होने के चलते सड़क हादसा हो गया है।