मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, हादसे में तीन दोस्तो की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत
थाना पाकबड़ा क्षेत्र के विल्सोनिया स्कॉलर्स होम्स के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सूचना मिलते तीनों के परिवार वाले का बुरा हाल है। हादसे में जान गवाने वाले तीनों दोस्त प्रियांशु, प्रशांत और कुलदीप सूर्य नगर के रहने वाले थे।