मुरादाबाद: शिवसेना ने मंदिर को आवास विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा सील करके पूजा अर्चना बंद कराए जाने के विरोध मे, किया प्रदर्शन
शिवसेना ने बुद्धि विहार स्थित मंदिर को आवास विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा सील करके पूजा अर्चना बंद कराए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम विनय पांडे को पेश किया गया,जिसमें कहा गया है कि देश प्रदेश की सरकार हिंदुओं की आस्था व भगवा फहराने वाले राम भक्तों की यात्रा के संघर्ष से बनी है।