मुरादाबाद: बीजेपी से पूर्व राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम ने राहुल गांधी पर बोला, जोरदार हमला
भाजपा के पूर्व सांसद जफर इस्लाम ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि,वो हर चीज में राजनीति ढूंढ रहे है, एक कहावत है न जब किसी काम को बहुत ज्यादा करने की कोशिश की जाती है तो उसमें मुह के बल गिरते है, वो झूठ बोल कर लोगो को गुमराह करने का काम कर रहे है, वो हर काम मे राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते है, जनता समझ रही है और इसका उन्हें नुकसान होगा।