मुरादाबाद: आर्य प्रतिनिधि सभा की मुरादाबाद जिला इकाई ने हाथरस कांड के विरोध में कलेक्ट्रेट पर, जोरदार प्रदर्शन किया
आर्य प्रतिनिधि सभा ने हाथरस कांड के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि, हाथरस में सत्संग के समापन के अवसर पर बाबा साकार विश्व हरि की चरणरज लेने की जल्दबाजी के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों के असमय काल कल्वित होने तथा सैकड़ो के घायल होने से सभी भावुक हैं । घटना में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।