मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन मुरादाबाद पर पहुंची डीआईजी रेलवे राकेश पुष्कर का रेलवे पुलिस अधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया
डीआईजी रेलवे राकेश पुष्कर ने कहा कि अभी जो त्यौहार आ रहे हैं, मुहर्रम है ,कावड़ यात्रा है और फिर रक्षाबंधन है, इसी को लेकर मुरादाबाद में आगमन का मुख्य उद्देश्य रहा है। सभी त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो कहीं रेलवे की वजह से हमारे स्टाफ की वजह से पब्लिक को कोई दिक्कत परेशानी ना हो,इसी बात को मद्देनजर रखते हुए अधिकारियों के दिशा निर्देश दिए गए हैं।