शिवपुरी नगर: प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने संजय कॉलोनी में लोगों की समस्याएं सुनीं
आज गुरुवार को जब प्रभारी मंत्री शिवपुरी के भ्रमण पर आए, तब उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद फिर से शहर का निरीक्षण किया। संजय कॉलोनी में पहुंचकर नागरिकों से चर्चा की और कहा कि जन सेवा ही मेरा कर्तव्य है। मेरा यही उद्देश्य है कि जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूं। उन्होंने साफ सफाई पानी की समस्या को लेकर मौके पर उपस्थित नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए