शिवपुरी नगर: बदरवास से घर लौट रहे दो सगे भाईयों को काटी गांव के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, दोनों गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
विशाल जाटव उम्र 15 साल ने बताया कि वह अपने बड़े भाई अंकेश जाटव उम्र 20 साल के साथ अपने गांव कांटी से बदरवास सामान लेने के लिए आया हुआ था बदरवास से सामान लेकर वापस लौट रहे थे। तभी काटी गांव के पास ही एक ट्रैक्टर ने कट मार दी. जिसके कारण दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े. दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. जिन्हें उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।