शिवपुरी नगर: लुकवासा फोरलेन पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक फिसली, ससुराल से पत्नी को लेने जा रहे थे व्यक्ति, हालत गंभीर
मुन्ना पटेरिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम रामपुर थाना कस्बाथाना ने बताया कि उसके दोस्त हरपाल आदिवासी के साथ वह उसकी ससुराल बडेरा पत्नी को लेने आ रहे थे. तभी लुकवासा फोरलेन पर एक साइकिल वाला अचानक से सामने आ गया जिसे बचाने के फेर में उनकी बाइक फिसल गई. जिससे कारण वह दोनों नीचे गिर गए. जिन्हें गंभीर चोटे आई हैं जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।