शिवपुरी नगर: पोहरी की महिला ने नरवर के युवक को मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख, युवक नहीं कर रहा वापस, एसपी से की शिकायत
पोहरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला विनीता लखन ने जानकारी देते हुए बताया की उसने 2 फरवरी 2022 को नरवर के रहने वाले सुरेश कुशवाह को उसकी मां के इलाज के लिए 1 लाख रुपए उधार दिए थे जिसको वह अब वापस नहीं कर रहा है जिसकी शिकायत महिला ने थाने में की पर सुनवाई ना होने के चलते आज गुरुवार की शाम 4:00 बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।