एसएसपी अजय गणपति ने किया ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश
ऊधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने NH और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रमुख दुर्घटना संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
एमेनिटी स्कूल चौराहा, गाबा चौक, बगवाड़ा मंडी, नगला बाईपास, लालपुर समेत कई संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया।
एसएसपी ने साइनेज, रिफ्लेक्टर, लाइटिंग और सड़क सुधार के निर्देश दिए। साथ ही ओवरस्पीडिंग, नशे में ड्राइविंग और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा।
Udham Singh Nagar Police Uttarakhand Rudrapur online @topfans Nainital Police Vikas Sharma Shiv Arora