झालरापाटन: बिरसा मुंडा पार्क में गंदगी और ताले पर पालिका अध्यक्ष नाराज, कर्मचारियों को सफाई और व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए
झालरापाटन में गुरुवार सुबह नगर पालिका अध्यक्ष अंशु गुप्ता और पार्षदों ने बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा पार्क का निरीक्षण किया। लंबे समय से पार्क में गंदगी, ताले और खराब व्यवस्था की शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण में बड़ी घास और कचरा देख अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों को तुरंत घास काटने, कचरा हटाने और सफाई ठीक करने के सख्त निर्देश दिए,