पाली: पिसनारी बाग के पास मप्र शासन लिखी कार की टक्कर से नाराहट निवासी व्यक्ति की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Pali, Lalitpur | Jun 23, 2026 नाराहट के मोहल्ला फूलबाग निवासी लक्ष्मीनारायण को सोमवार रात्रि के समय पिसनारी बाग के पास मप्र शासन लिखी हुई एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान उनकी मौत हो गई।मौत की सूचना मिलने पर मृतक की परिजनों का बुरा हाल है।वहीं पुलिस ने मृतक की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।साथ ही दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को कब्जे में लिया है।