📢 बारां जिले के सम्मानित नागरिकों से राकेश कुमार औदिच्य की विशेष अपील
राजनीति में व्यक्ति से बड़ा सिद्धांत और पार्टी से बड़ा जनहित होना चाहिए!
बारां जिला कांग्रेस कमेटी में जिला सचिव सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाने के बाद आज राकेश कुमार औदिच्य ने जिले की राजनीति को लेकर अपनी बेबाक राय रखी है।
उनका कहना है कि वर्षों से पार्टी के लिए मेहनत करने वाले ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान एवं अवसर मिलना चाहिए। टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, न कि किसी प्रभावशाली नेता की नजदीकी को।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अपील है कि बारां जिले में संगठन की निष्पक्ष समीक्षा और भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच करवाई जाए।
जब तक संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदार कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक पार्टी की मजबूती का सपना अधूरा रहेगा�
Ladpura, Kota | Nov 9, 2026