विगत दिनों रूंगटा यूनिवर्सिटी, भिलाई में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम में विधायक श्री रिकेश सेन ने सहभागिता की।
रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं ने सेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों को सुंदरता के साथ अभिव्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों और सकारात्मक सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित करते हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SewaKiRang #SewaSakalpAbhiyan