बक्सर: ब्लैक शीशे वाले वाहनों के प्रति एसपी सख्त, कार्रवाई कर ब्लैक फिल्म हटवाई
Buxar, Buxar | Apr 19, 2026 पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में नगर से चौराहों पर अभियान चलाया गया। अभियान शनिवार को 8:00 रात्रि के करीब शुरू हुई जो देर रात्रि तक चलती रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य वाहनों के काले शीशे को लेकर काफी सख्त दिखे। ब्लैक शीशे वाले वाहनों के शीशे पर लगे ब्लैक फिल्म को हटवाया। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति ज्योति प्रकाश चौक पर बन गई थी।