जमुई: सेवा यात्रा का 45वां पड़ाव, अमारी शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन
Jamui, Jamui | Apr 12, 2026 जिले में सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय बाबा गणिनाथ सेवा टीम की 45 वीं सेवा यात्रा के तहत रविवार दोपहर 12 बजे अमारी स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण एवं साफ-सफाई अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे परिसर को स्वच्छ बनाया गया और कई पौध रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।