फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर बाजार में शनिवार की सुबह 9:30 बजे एक निजी विद्यालय द्वारा आयोजित मैदान मैराथन दौड़ के कारण बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। दौड़ के दौरान पुलिस प्रशासन एवं सुरक्षा बलों ने बाजार के दोनों ओर लगभग 3 किलोमीटर तक आवागमन रोक दिया। जिससे वाहन और पैदल यात्रियों को करीब 1 घंटे तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा