जबलपुर: जीसीएफ रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से चलती कार में फेंके पत्थर, रिटायर्ड नर्स के सिर में लगी चोट से हुई मौत
घमापुर थाना क्षेत्र में जीसीएफ केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के पास बाइक सवार दो युवकों ने लूट करने के इरादे से चलती कार पर पत्थर का टुकड़ा फेंका, जो कि कार में पीछे बैठी रिटायर्ड नर्स के सिर में लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई। मृतका अपने भतीजे के साथ डिंडौरी से लौट रही थीं।