जबलपुर: पचपेढी में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने घर मे सुअरमार बम पटककर मचाया आतंक, मामला दर्ज
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की पचपेढी निवासी कृष्णकांत रजक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की उसकी पुरानी बुराई मार्शल पाल से चल रही है। उक्त बात को लेकर समझौता करने मार्शल दबाव बना रहा था।वही जब वह अपने घर पर था तभी मार्शल अपने साथी राजदीप के साथ घर के सामने आया और तीन सुअरमार बम उसके घर फेंककर आतंक मचाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने एक जिंदा बम जब्त किया।