जबलपुर: अघोरी बाबा मंदिर के पास पुराने विवाद के चलते बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से हमला
गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अघोरी बाबा मंदिर के पास युवक के साथ पुराने विवाद के चलते बदमाशो ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जहाँ घायल युवक को गंभीर अवस्था मे मेडिकल में भर्ती करवाया गया है। घयाल के परिजनों ने बताया की भाई मयंक मलिक अघोरी बाबा मंदिर गया था।जहा साजन तामिया और उसके साथियों ने भाई को रोककर उसके ऊपर चाकू से हमला करते हुए घायल कर दिया।