जबलपुर: अंबेडकर कालोनी स्तिथ सूने मकान में चोरों का धावा, सोने चांदी के जेवर एवं 20 हजार नगदी पार, मामला दर्ज
अधारताल थाना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की नवीन गुप्ता निवासी अंबेडकर कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की वह रेडीमेट कपड़ो की दुकान चलाता है।वह अपने परिवार के साथ घर मे ताला लगाकर शादी में शिवनी गया था।शादी से वापस घर आने पर घर का ताला टूटा मिला।अंदर अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवर एवं 20 हजार रु किसी अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिए गए।