जबलपुर: कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी मैदान के पास घोड़े के साथ बर्बरता, निकाल ली गई आंखे, राहगीरों ने लिया संज्ञान
कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी मैदान के पास मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया । जहा एक घोड़े की आंख निकाल ली गई साथ हो घोड़े के साथ मारपीट की गई।जिसके चलते उसके सारे शरीर मे जख्म के निशान उभर आए।सड़क पर दर्द से करा रहे घोड़े को देख राहगीरों ने जख्मी घोड़े को दवाई लगाई।और प्रशासन से मांग की गई की घोड़े को उचित स्थान पहुँचाकर उसका इलाज किया जाए।