तरहसी: सेलारी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अश्लील चैट मामले में जांच में लीपापोती का आरोप, बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की मांग
तरहसी प्रखंड के उच्च विद्यालय सेलारी के प्रधानाध्यापक अजय कुमार दुबे के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से छात्राओं को किए गए अश्लील चैट मामले में जांच टीम द्वारा लीपापोती का मामला सामने आया है। जांच के दौरान ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर विरोध किया और कार्रवाई नहीं होने पर अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजने की चेतावनी दी।