सदर: व्यापारी मनीष सिंह हत्याकांड: परिजनों का गुस्सा फूटा, सियासत गरमाई, MLC अन्नपूर्णा सिंह हुईं भावुक
Sadar, Varanasi | Apr 30, 2026 फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में 26 अप्रैल की रात हुई व्यापारी मनीष सिंह की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक मामूली सड़क हादसे से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और भीड़ ने मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी।