नवगछिया: जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया
जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही पढ़ाई, छात्राओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई तथा छात्रावास की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।