नवाबगंज: ज़ैदपुर पावर हाउस के निकट मन्दिर के गेट निर्माण विवाद को लेकर सेवादार और चेयरमैन प्रतिनिधि थाने पहुँचे, सौंपा ज्ञापन
नगर पंचायत जैदपुर स्थित पावर हाउस के निकट बाबा आनंदेश्वर धाम मंदिर में गेट लगाने के विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा आपत्ति जताई गई और इस संबंध मे कुछ लोगों द्वारा प्रशासन को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके क्रम में शनिवार करीब 1 बजे मंदिर के सेवादार अर्जुन कश्यप बीजेपी नेता राजन बक्सोर, चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम सहित दर्जनों लोग थाने पहुँचे।