गोरखपुर: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी
गोरखपुर में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने आज सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद और जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।