रसूलाबाद: धनतेरस पर रसूलाबाद में सजीं दुकानें, खरीदारी के लिए उमड़ी ग्राहकों की भीड़
रसूलाबाद में धनतेरस के पर्व पर कस्बे के बाजार में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाकर ग्राहकों के स्वागत की तैयारी की।बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि धनतेरस पर खरीदारी को शुभ माना जाता है