खलीलाबाद: गोंड (धुरिया) जनजाति प्रमाण पत्र जारी न होने पर पूर्व सपा विधायक अब्दुल कलाम ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गोंड (धुरिया) जनजाति संघर्ष मोर्चा की मांगों को लेकर पूर्व सपा विधायक एवं जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि शासनादेश एवं जिला स्क्रूटनी कमेटी के आदेशों के बावजूद पात्र लोगों को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है। आरोप लगाया कि लेखपालों की नकारात्मक रिपोर्ट के आधार पर आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं।