Kingfisher Beer की बड़ी खेप बरामद
अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। काकन टोल टैक्स के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने एक छह चक्का कंटेनर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर WB41F4271 है, को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान कंटेनर से कुल 5916 लीटर अंग्रेजी शराब Kingfisher Premium Strong Beer बरामद हुई।
इस मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक रमेश कुमार राय उम्र 34 वर्ष, पिता बाबुलाल राय, साकिन अमृतपुर वार्ड नंबर 03, थाना व जिला वैशाली को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जोकीहाट थाना में कांड संख्या 383/2026 दिनांक 14.09.2026 को धारा 317(4) BNS एवं 30(ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम 2016 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बाकी अभियुक्तों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।
बरामद सामानों में 5916 लीटर शराब, कंटेनर और एक Gamma कंपनी का मोबाइल शामिल है।
छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, पुअनि पंकज कुमार, अनिल कुमार यादव, सअनि बालकृष्ण महतो और गृहरक्षक जवान शामिल थे।
Araria, Araria | Sep 14, 2026