चास: बोकारो कोलियरी के शिफ्टिंग जोन में जल कटाव का खतरा, 5-7 घरों पर मंडराया संकट
Chas, Bokaro | Jun 23, 2026 बोकारो कोलियरी के शिफ्टिंग जोन स्थित पुराने एक्सवेशन क्षेत्र में जल कटाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई परिवार दहशत में हैं।मंगलवार समय लगभग साढ़े 12 बजे ग्रामीणों के अनुसार कटाव अब घरों से महज 20 फीट दूर पहुंच गया है। समय पर रोकथाम नहीं हुई तो 5 से 7 घर इसकी चपेट में आ सकते हैं।