बरेली: बरेली में 1.50 लाख की रंगदारी वसूली के आरोपी को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ रकम से खरीदा मोबाइल
बरेली के कैंट थाना पुलिस ने रंगदारी के मामले में वांछित आरोपी अंकुर प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर कार चालक को जान से मारने की धमकी देकर ऑनलाइन ₹1.50 लाख वसूले थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपराध से अर्जित रकम से खरीदा गया वीवो V70 मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर