बक्सर: डीजल-पेट्रोल बचाने के लिए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने चलाया ई-रिक्शा
Buxar, Buxar | May 15, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीजल और पेट्रोल की खपत कम करने की अपील के बाद बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह बक्सर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार रहे मिथिलेश कुमार तिवारी ने ई-रिक्शा की सवारी शुरू कर दी है। उन्होंने पटना में अपने आवास से कार्यालय तक ई-रिक्शा से सफर किया। उनके इस कदम को ईंधन बचत के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अच्छी पहल माना जा रहा है।