नारायणपुर: करलखा में बिना अनुमति प्रार्थना सभा, ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
नारायणपुर के करलखा ग्राम पंचायत में कथित धर्मांतरण को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पेसा कानून के तहत बिना अनुमति प्रार्थना सभा को गैरकानूनी बताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने सहयोग का भरोसा दिया।