काको: पाली थाना क्षेत्र के बेम्बई गांव में जलजमाव से परेशान लोग, ग्रामीणों ने समाधान की मांग की
Kako, Jehanabad | May 14, 2026 जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र के बेम्बई गांव में मुन्नू प्रसाद के घर से मुख्य सड़क तक वारिश के दौरान कई दिनों तक पानी जमा रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाथरूम और घरों का पानी भी जमा रहता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो जाता है। लोगों ने डायरिया सहित अन्य बीमारियों के फैलने की आशंका जताई।