दिनारा: कवि कमलनयन दुबे की नौवीं पुण्यतिथि मनाई गई, दिनारा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
Dinara, Rohtas | Aug 3, 2026 प्रसिद्ध कवि, समालोचक एवं शिक्षक स्व. कमलनयन दुबे 'कमल' की नौवीं पुण्यतिथि पर दिनारा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा वार्ड परिषद द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण चौबे ने की, जबकि संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक ज्वाला सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. कमलनयन दुबे के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।