धमतरी: धमतरी जिला पंचायत की आम सभा 15 सितंबर को, ग्रामीण विकास पर खास फैसला
धमतरी जिला पंचायत 15 सितंबर को आम सभा बुला रही है। बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़े तमाम योजनाओं की समीक्षा होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और जल संसाधन जैसे प्रमुख विभागों के मुद्दों पर चर्चा होगी। अधिकारी प्रगति रिपोर्ट लेकर मौजूद रहेंगे। बैठक के फैसले सीधे जिले के विकास को प्रभावित करेंगे।