नरवल: रहनस मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, उपचार के दौरान बाइक सवार की हुई मौत, मुकदमा दर्ज
महाराजपुर थाना क्षेत्र के रहनस मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में बाइक सवार शशांक गंभीर रूप से घायल हो गए थे,जिनकी इलाज के दौरान मिसिका हॉस्पिटल जाजमऊ में मृत्यु हो गई।थाना प्रभारी ने शनिवार रात 9 बजे बताया प्रकरण में मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।