नरवल: सुखनीपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद, दो गंभीर घायल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सुखनीपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद रविवार शाम 4 बजे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी ने बताया घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तहरीर के आधार पर चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है,आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।