धौलपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर फायरिंग से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन एसपी से की बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग
धौलपुर फायरिंग की वारदात के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी गुरुवार को बाजार में प्रदर्शन करते हुए एसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एसपी को ज्ञापन देकर जिले में बढ़े अपराध पर अंकुश लगाने के साथ फायरिंग के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।