झुंझुनू: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएमएफटी झुंझुनू की गवर्निंग काउंसिल की हुई बैठक, सभी विधायक भी रहे उपस्थित
जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास झुंझुनू की गवर्निंग काउंसिल की बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिला कलक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में नीमकाथाना जिला कलक्टर सहित विधायकगण भी मौजूद रहे। कलक्टर ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के सुझाव लेकर इस फंड की राशि को जिले में विधानसभा वार प्रस्ताव तैयार करवाकर विकास कार्य करवाए जाएंगे।