झुंझुनू: गुढ़ागौड़जी के निजी स्कूल में सरकारी आदेश की अनदेखी, छुट्टी के दिन झाड़ू लगाते नजर आए बच्चे, वीडियो हुआ वायरल
गुढ़ागौड़जी में स्कूल संचालकों के आगे सरकारी आदेश हवा होते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सरकार ने छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। बावजूद इसके स्कूलों में बच्चे सर्दी में ठिठुरते हुए नजर आए। बुधवार सुबह शेखावाटी स्कूल में हाड़ कंपाने वाली सर्दी में चौथी क्लास के बच्चे झाड़ू लगाते हुए नजर आए।