मानपुर: मानपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया देवउठनी का पर्व, तुलसी विवाह हुआ, आतिशबाजी के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की गई
12 नवंबर को रात 9 बजे तक मानपुर में विभिन्न घरों में तथा समूह में देवउठनी पर्व के तहत तुलसी विवाह का आयोजन करते लोगों को देखा गया। इस दौरान तुलसी पूजा व विवाह के साथ साथ जमकर आतिशबाजी भी गांव में होती रही। बता कि दीपावली पर्व उपरांत देवउठनी पर्व की परंपरा है। जिसके तहत लोगो द्वारा आज पटाखों से आतिशबाजी के साथ देव उठनी पर्व मनाया गया।